Oppo Ace 2 की जानकारी आई सामने , Snapdragon 865 चिपसेट होगा , कुछ ऐसी होगी डिजाइन-

Oppo Ace 2 की जानकारी आई सामने ,  Snapdragon 865 चिपसेट होगा , कुछ ऐसा डिजाइन- 

 Oppo Ace 2 की जानकारी आई सामने ,  Snapdragon 865 चिपसेट होगा , कुछ ऐसी होगी डिजाइन-


Oppo Ace 2 के पोस्टर से मिली जानकारी -

Specifications : -



Oppo Ace 2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है | 
Oppo Ace 2 को 13 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।जानकारी कंपनी ने हाल ही में अपने वीबो अकाउंट के जरिए दी थी।  कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक Oppo Ace 2 में क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे दमदार Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आएगा ।

Oppo Ace 2 के क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक भी दिखाई देती है, जो एक गोलाकार आकार के मॉड्यूल में सेट है। Oppo Ace 2 की उपलब्धता को लेकर भी एक जानकारी सामने आई है। चीनी रिटेलर JD.com पर लिस्ट किया गया है, जिसमें फोन की तस्वीरें और तीन वेरिएंट की जानकारी भी दी गई है।

Oppo  ने 08-04-2020 (बुधवार) को अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट पर कुछ फोटोज और जानकारी साझा किया । Oppo Ace 2 में गोल आकार के कैमरा मॉड्यूल और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के अलावा पोस्टर से जानकारी मिली है कि फोन का वज़न 185 ग्राम होगा। Snapdragon 865 चिपसेट से Oppo Ace 2 में 5G सपोर्ट शामिल होने की भी जानकारी मिली  है।  दूसरी ओर फोन की JD.com लिस्टिंग में दिए गए Oppo Ace 2के रेंडर्स से फोन के डिज़ाइन की झलक भी मिलती है और साथ ही इसके रंग विकल्पों का भी पता चलता है। Oppo Ace 2 की लिस्टिंग में ब्लैक और ब्लू रंग में दिखाया गया है। हालांकि इन रंग के सटीक नाम की जानकारी नहीं दी गई है।  लिस्टिंग के अनुसार, Oppo Ace 2तीन वेरिएंट में आ सकता है - एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, एक 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प, और 12 जीबी रैम रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। इस लिस्टिंग में भी Oppo Ace 2 को एक गोल  आकार के कैमरा मॉड्यूल और होल-पंच डिस्प्ले के साथ दिखाया गया हैं |



खबर है कि Oppo Ace 2जबरदस्त फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। दरअसल कुछ समय पहले फोन 3C सर्टिफिकेशन के लिए भी लिस्ट हुआ था। जहां जानकारी मिली थी कि Oppo Ace 2 में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।



• हालांकि इसे इंडियन मार्केट में  उतारने के बारे में कोई  जानकारी नहीं मिली है ।


No comments:

Powered by Blogger.